रांची, मार्च 6 -- रांची, संवाददाता। नामकुम प्रखंड के जामचूंआ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर से राज्यस्तरीय कार्यक्रम 'उमंग दिवस' का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। मिशन डायरेक्टर शशि प्रकाश झा ने इस पहल की शुरुआत करते हुए बताया कि किशोरों के स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए अब प्रत्येक शुक्रवार को राज्य के लगभग चार हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कहा, किशोरावस्था जिज्ञासाओं और बदलावों का समय होता है। इस दौरान अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को सही मार्गदर्शन दें ताकि वे भ्रमित न हों। उन्होंने युवाओं को करियर और जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही घोषणा की कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समूहों को राज्यस्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान...