आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लटके ताले मरीज परेशान
मेरठ, अक्टूबर 2 -- बुधवार से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने कैडर निर्माण और नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल से जिले में 200 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ की नियमित सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इन केंद्रों पर पहुंचे मरीज दिनभर इलाज के लिए भटकते रहे। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर शासन स्तर पर आश्वासन दिए जाते रहे हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- एएनएम व सीएचओ की हड़ताल से आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर लटके ताले, भटके मरीज इसी के विरोध में प्रदेशभर के सीएचओ ने आंदोलन का रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.