मुंगेर, मई 14 -- असरगंज,निसं.। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज अंतर्गत विभिन्न आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में मासिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन गुरुवार को किया गया। बड़ी संख्या में रोगी केंद्र पर पहुंचे। जहां मरीजों का कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के द्वारा जांचकर एवं दवा दी गई। रहमतपुर पंचायत अंतर्गत चाफा गांव स्थित एचडबलुसी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। सीएचओ सीमा भारती ने बताया कि केंद्र पर ब्लड प्रेशर, वजन, लंबाई, ब्लड शुगर, एचआईवी आदि की जांच की गयी। करीब 50 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ परवेज अख्तर ने बताया कि महीने के प्रत्येक 14 तारीख को आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन होता है। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कल 16 आयुष्मान आरोग्य केन्द्र हैं। ----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...