रामपुर, फरवरी 8 -- शनिवार को ग्राम पंचायत परौता में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का एसआरएम टीम ने निरीक्षण किया। उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया गया। टीम ने यहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर परौता को जुलाई 2025 में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस का प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो चुका है। इस उपलब्धि के लिए एसआरएम टीम ने चिकित्सा अधीक्षक डा. मोहित रस्तोगी की सराहना की। निरीक्षण के दौरान टीम के साथ चिकित्सा अधिकारी डा. मोहित रस्तोगी, बीसीपीएम उपकर सिंह, ग्राम प्रधान, सीएचओ राजेंद्र कुमार, एएनएम पुष्पा देवी, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बताया गया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर परौता के अंतर्गत महेबा, टांडा, अनवा, रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.