आयुष्मान आरोग्य केंद्र का ताला तोड़कर हुई चोरी
सुल्तानपुर, अप्रैल 17 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनऊपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में गुरुवार को चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने केंद्र का ताला तोड़कर इन्वर्टर बैट्री पार कर दी। केंद्र पर कार्यरत रुपाली जायसवाल के अनुसार गुरूवार की सुबह जब वह ड्यूटी पर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो इन्वर्टर की बैट्री गायब थी। तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। गौरतलब है कि इससे पूर्व छह अप्रैल को भी इसी केंद्र का ताला तोड़कर चोर पंखा, कुर्सियां, दवा सामग्री समेत अन्य जरूरी उपकरण चोरी कर ले गए थे। यह भी पढ़ें- निजी क्लीनिक से सोलर पैनल चोरी थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच की रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.