आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लापरवाही नहीं चलेगी। नोडल अधिकारी नियमित जांच करेंगे। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन में लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रभारियों को निर्देशित किया है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रतिदिन निर्धारित समय पर खुलें और निर्धारित समय पर बंद हों। साथ ही नोडल अधिकारी नियमित जांच करें, जिससे व्यवस्था सुचारू रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...