पटना, जून 11 -- जिले के सभी 23 प्रखंडों में 17 और 18 जून को दो-दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन होगा। इसमें आयुष्मान भारत, वृद्धा, विधवा-दिव्यांग पेंशन पीएम सूर्यघर बिजली योजना समेत 25 विभागों की योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा। गुरुवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। डीएम ने बताया कि शिविर में पीएम आवास, लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, केसीसी, पीएम किसान, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान, उद्यमी योजना, आधार, राजस्व-भूमि सुधार, ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण, खाद्य आपूर्ति, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड और स्वयं-सहायता भत्ता सहित 25 विभागों की योजनाओं के अलग-अलग काउंटर होंगे। यह भी...