आयुषी मिश्रा ने इंटर आर्ट्स में पाया तीसरा स्थान
गोपालगंज, मार्च 23 -- कुचायकोट। प्रखंड के बरनैया राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा आयुषी मिश्रा ने इंटरमीडिएट कला संकाय में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहपाठियों ने आयुषी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयुषी के पिता दीपक मिश्रा ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन का महत्वपूर्ण योगदान है। आयुषी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के अनुकूल शैक्षणिक वातावरण को दिया है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं और अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा गंभीर रहती थीं। 407 अंक लाकर कुमार अंश ने पायी कामयाबी फोटो 153-सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.