देहरादून, मार्च 25 -- देहरादून। प्रतापनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुडियालगांव (कुराण डांडासारी) की आयुषी थलवाल ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आयुषी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से डी.लिट की उपाधि प्राप्त कर ली है। विश्वविद्यालय के चौरास कैंपस स्थित स्वामी मनमथन सभागार में आयोजित 12वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कुलाधिपति डॉ. योगेंद्र नारायण ने आयुषी को इस उपलब्धि से नवाजा। आयुषी की इस सफलता पर उनके गांव और परिजनों में हर्ष का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...