गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने आयुषमान कार्ड बनाने के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने आयुषमान भारत योजना में लक्ष्य के सापेक्ष सभी लाभार्थियों के 31 मार्च तक कार्ड बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिन लोगों के कार्ड नहीं बने है उनको लेकर अधिकारियों को राशन डीलरों से समन्वय करते हुए लाभार्थियों का कार्ड बनाने के लिए कहा। डीएम ने सभी अस्पतालों में ओपीडी को बढ़ाने के निर्देश साथ ही कम सर्जरी करने वाले विशेषज्ञों को नोटिस जारी करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्दशित किया। वहीं पर जिले के सभी आयुषमान आरोग्य मंदिरों के प्रतिमाह न्यून...