पटना, मई 8 -- आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल के शताब्दी वर्ष पर डाक टिकट जारी करने की तैयारी चल रही है। समारोह को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति को बुलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने एक प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग को भेजा है। विभाग के माध्यम से राष्ट्रपति को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा जाएगा। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उमा पांडेय ने बताया कि 26 जुलाई को आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल का सौ साल पूरा हो जाएगा। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गयी है। शताब्दी वर्ष का डाक टिकट जारी करने के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बुलाने की तैयारी है। बता दें कि आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल का इस साल सौ साल पूरा होगा। इस पर बड़े स्तर पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. उमा पांडेय और अधी...