प्रयागराज, सितम्बर 24 -- विश्व आयुर्वेद मिशन, आरोग्य भारती व प्रवेक कल्प की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयुर्वेद दिवस के तहत स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद विषय पर संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता कर रहे डॉ. जीएस तोमर ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ व सशक्त भारत की आधारशिला है। आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता चिकित्सा की सफलता का मूलमंत्र है। डॉ. वाईपी सिंह ने कहा कि एआई के बढ़ते प्रभाव के साथ-साथ आयुर्वेद चिकित्सकों को भी नवाचार अपनाना होगा। डॉ. शांति चौधरी ने गर्भ संस्कार से सुसंस्कृत संतति और नागेन्द्र जायसवाल ने आरोग्य भारती के विविध प्रकल्पों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद स्वस्थ व सशक्त भारत की आधारशिला : डॉ. तोमर विशिष्ट अतिथि ...