नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली, प्रसं। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में सोमवार को चरक जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, पद्म भूषण वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा और एआईआईए के निदेशक प्रो. वैद्य पीके प्रजापति समेत संस्थान के अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. महेश व्यास ने डॉ. जोशी का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि रोगों से बचाव, स्वास्थ्य संवर्धन और बेहतर जीवनशैली का भी विज्ञान है। उन्होंने स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए आयुर्वेद को अपनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Siwan News चरक संहिता केवल चिकित्सा शास्त्र नहीं बल्कि यह दर्शन शास्त्र भी ...