लखनऊ, फरवरी 3 -- आयुष विभाग के प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार ने डॉ. नारायण दास को कार्यवाहक निदेशक आयुर्वेद सेवाएं बनाया है। डॉ. नारायण अभी तक अपर निदेशक आयुर्वेद सेवाएं पद का कार्यभार संभाल रहे थे। जारी शासनादेश के अनुसार डॉ. नारायण दास को कार्यवाहक निदेशक के पद के साथ आहरण-वितरण एवं प्रशासकीय प्रभार भी सौंपा गया है। कार्यवाहक निदेशक का यह अतिरिक्त दायित्व संभालने के लिए डॉ. नारायण दास को किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन, भत्ता अथवा सेवा लाभ अनुमन्य नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...