प्रयागराज, सितम्बर 15 -- आरोग्य भारती व विश्व आयुर्वेद मिशन की से 11वां आयुर्वेद दिवस मंगलवार को गोबिंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान झूंसी में मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर बीके सिंह रहे। इस मौके पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जीएस तोमर ने कहा कि आयुर्वेद सामुदायिक भलाई और सतत जीवन के लिए उपयोगी है। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस के तहत स्वास्थ्य देखभाल, आयुर्वेद में साक्ष्य, अनुसंधान, नवाचार पर जोर दिया गया है। डॉ. वीएन त्रिपाठी, प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ रघुवंशी ने विचार व्यक्त किए। डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. सुभाष राय, डॉ. रंजना त्रिपाठी, राजेन्द्र कुमार सिंह, अनुराग,अंकुर सिंह, राम सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: उचित निंद्रा,योग व उचित आहार विहार के बल पर ही स्वस्थ्य जीवन जीना संभव: प्राचार्य

हिंदी हिन्द...