रांची, सितम्बर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' विषय पर बुधवार को 11वें आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें आयुर्वेद को स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने और इसके प्रति आम लोगों में जागरुकता बढ़ाने की बात कही गई। इस मौके पर आयुष निदेशक दिनेश कुमार यादव ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन, वैज्ञानिक व समग्र चिकित्सा पद्धति है। यह केवल बीमारियों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और मानसिक शांति के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान, तनाव और पर्यावरणीय चुनौतियों के कारण कई तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें- डीएवी गांधीनगर में मना राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस ऐसे समय में आयुर्वेद की उपयोगिता और बढ़ जाती है। उन्होंने आयुर्वेद को ...