कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित मोहनी भवन में रविवार को आयुर्वेद संग स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच आयुर्वेद एक प्रभावी, सुरक्षित एवं प्राकृतिक समाधान के रूप में सामने आया है। उन्होंने लोगों से प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने तथा आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। साथ ही आयुर्वेद की शक्ति, उसके दीर्घकालिक लाभ एवं स्वस्थ जीवन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर भी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- योग एक दिन नहीं, निरंतर करना जरूरी: निदेशक उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद भारत की...