वाराणसी, सितम्बर 2 -- वाराणसी। आईएमएस-बीएचयू के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. ओमशंकर ने बीएचयू के आयुर्वेद संकाय को वर्ष 2026-27 की मान्यता सूची में नाम नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के हजारों छात्रों और सैकड़ों शिक्षकों का भविष्य इससे प्रभावित हो सकता है। वहीं वैद्य सुशील दुबे ने भी पोस्ट को शेयर कर सवाल उठाया है। हालांकि इस संबंध में आयुर्वेद संकाय के अधिकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय इस संबंध में संबंधित नियामक प्राधिकरण के साथ आवश्यक समन्वय बनाए हुए है तथा स्वीकृति प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मान्यता प्राप्त संस्थानों में बीएचयू का आयुर्वेद संकाय नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...