आयुर्वेद विवि: 16 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़े 7 आयुष छात्र, रात में किया था सीएम आवास कूच
देहरादून, सितम्बर 3 -- देहरादून। हर्रावाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय में रिजल्ट जारी न करने की मांग को लेकर सात आयुष छात्र पिछले 16 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। अपनी मांगों को लेकर अड़े ये छात्र बुधवार रात करीब 9 बजे ही टंकी पर चढ़ गए थे। इससे पूर्व, बुधवार आधी रात करीब 12 बजे इन छात्रों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच भी किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और विवि प्रशासन लगातार छात्रों को नीचे उतारने और समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन छात्र अपनी जिद पर कायम हैं। फिलहाल परिसर में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.