आयुर्वेद विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा
गंगापार, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय से हुआ। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. केदारनाथ, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं राष्ट्रनिर्माताओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा का संयोजन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश पाण्डेय द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: एसजीपीजीआई में निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.