बलिया, जुलाई 22 -- बलिया, संवाददाता। आयुर्वेद विभाग को दो साल बाद भी 14 अस्पतालों का भवन हैंडओवर नहीं हो सका है। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को फटकार लगाई थी। साथ ही नवागत मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार से भेंट कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया है। वैश्विक महामारी कोरोना काल के समय से उपचार की प्राचीन पद्धति आयुर्वेद के प्रति लोगों के बढ़ते रूझान को देखते हुए आयुष मिशन की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 14 आयुर्वेद अस्पतालों के निर्माण के लिए लगभग 30 लाख रुपये स्वीकृत करने के साथ भवन निर्माण की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को दी थी। अस्पताल के भवन निर्माण जल्द कराने का उद्देश्य लोगों को अपने नजदीकी अस्पताल पर आयुर्वेद पद्धति से उपचार की सुविध...