बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। टेस्ट ट्यूब बेबी का वर्तमान समय में बाजारीकरण हो गया है यह चिंता का विषय है। अगर संतान की उत्पत्ति नहीं हो रही है तो लोग आयुर्वेद की तरफ लौटें। आयुर्वेद में 60 से 80 प्रतिशत तक ऐसे मरीज ठीक हो जाते हैं और उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। यह विचार कानपुर से आए विद्वान रविंद्र आर्य ने आर्य समाज गांधीनगर में व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब मर्यादाओं में रहते हुए उत्तम संतान की प्राप्ति कर सकते हैं। हमें अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होना है। उन्होंने कहा की भगवान कृष्ण ने भी सपत्नीक 12 वर्ष तक ब्रह्मचर्य रहते हुए संतान उत्पत्ति का प्रयास किया। हमें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और आयुर्वेद वह खजाना है जिसमें समस्त समस्याओं का समाधान है। वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए विद्वान योगेश भारद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.