आयुर्वेद में पीएचडी करने का मौका
नई दिल्ली, मई 22 -- नई दिल्ली। सरिता विहार स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए साक्षात्कार 28 मई को सुबह नौ बजे आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को 10वीं-12वीं की अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र, बीएएमएस तथा एमडी/एमएस की डिग्री या प्रोविजनल डिग्री, पंजीकरण प्रमाणपत्र, प्रवेश पत्र की प्रति तथा लागू होने पर एससी/एसटी, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगता प्रमाणपत्र के मूल दस्तावेज तथा स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी। सेवारत अभ्यर्थियों के लिए नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी अनिवार्य है। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को अधिकतम पांच मिनट की शोध प्रस्ताव (रिसर्च प्रपोजल) प्रस्तुति पावरपॉइंट (पीपीटी) के माध्यम से देनी होगी। संस्थान ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने की अपील की है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.