आयुर्वेद महासम्मेलन के 120वें स्थापना दिवस पर जुटेंगे वैद्य
बुलंदशहर, मई 23 -- अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन अपने गौरवशाली इतिहास के 120 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद आयुर्वेद सम्मेलन द्वारा रविवार को भूड़ स्थित अलका होटल में समारोह आयोजित किया जाएगा। शनिवार को गंगानगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में आयोजित एक बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार शर्मा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन और भगवान धन्वंतरि की वंदना के साथ होगा। जिला महामंत्री डॉ. सतीश चंद गर्ग ने बताया कि इस समागम में आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धति और भविष्य की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद महासम्मेलन के 120वें स्थापना दिवस पर जुटेंगे वैद्य बैठक में डॉ. एससी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.