लखनऊ, सितम्बर 8 -- (कलंक कथा) -हरियाणा-एमपी, राजस्थान सहित कई राज्यों में फैला है मुन्नाभाई बीएएमएस का जाल यह भी पढ़ें- एमपी-राजस्थान के कॉलेजों की संदिग्ध डिग्रियों का सत्यापन शुरू -जांच का दायरा बढ़ा तो नप सकती है कइयों की गर्दन -41 फर्जी डिग्रीधारियों के अलावा सत्यापन में जल्द सामने आएंगे और जाली मामले लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी के आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड में नित नये खुलासे हो रहे हैं। बोर्ड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराने वाले मुन्ना भाइयों की संख्या महज 41 नहीं है। सूत्रों का कहना है कि सैकड़ों की संख्या में दूसरे राज्यों से फर्जी डिग्रियां के जरिए बोर्ड में पंजीकरण कराए गए हैं। जिस तरह हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों का कनेक्शन सामने आया है, उससे साफ हो गया है कि यह रैकेट अं...