वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी। बीएचयू की आयुर्वेदिक फार्मेसी के संचालन और भविष्य की व्यवस्था के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने समीक्षा शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी को आयुर्वेदिक फार्मेसी के भविष्य में संचालन के लिए विकल्प तलाशने की जिम्मेदारी भी दी गई है। कमेटी यह देखेगी कि फार्मेसी को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर चलाना कितना व्यवहारिक होगा। इसके साथ ही पीपीपी के अलावा किसी अन्य उपयुक्त मॉडल से फार्मेसी के संचालन की संभावनाओं का भी परीक्षण किया जाएगा। कमेटी फार्मेसी की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही इसके भविष्य के संचालन के लिए रोडमैप तैयार करेगी。

कमेटी की संरचना सहायक कुलसचिव अशोक कुमार शर्मा की ओर से शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई। इसके अनुसार पांच सदस्...