देहरादून, मार्च 26 -- Ayurveda Pharmacist Age Limit: उत्तराखंड में पुष्कर धामी सरकार ने आयुर्वेद फार्मासिस्ट के साथ ही कई कोर्सों में एडमिशन की आयु सीमा बढ़ा दी है। इससे आयुर्वेद के कोर्स में प्रवेश के इच्छुक युवाओं को राहत मिल जाएगी। आयुर्वेद के फार्मेसी कोर्स में प्रवेश के लिए अभी तक 17 से 25 साल की आयु सीमा तय की गई थी। इसके अलावा प्राकृतिक चिकित्सा और पंचकर्म जैसे कोर्स के लिए भी यही आयु सीमा तय थी। लेकिन अब एडमिशन की आयु सीमा में बदलाव कर 17 से 42 साल कर दिया गया है। भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड की रजिस्ट्रार नर्वदा गुसांई ने बताया कि परिषद की ओर से आयुर्वेद फार्मेसी कोर्स में प्रवेश के लिए आयु सीमा में बदलाव का प्रस्ताव शासन को दिया गया था जिसे मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस साल के प्रवेश में भी नई आयु सीमा को लागू किया ज...