आयुर्वेद दिवस : बचावकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली के टिप्स दिए
वाराणसी, सितम्बर 24 -- वाराणसी। आयुर्वेद दिवस पर गुरुवार को सांस्कृतिक संकुल स्थित 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के मुख्यालय पर कार्यक्रम हुआ। राजकीय आयुर्वेदिक विद्यालय की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. श्वेता मिश्रा एवं डॉ. नितिन शर्मा ने आयुर्वेद की उपयोगिता तथा दैनिक जीवन में इसके महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, योग एवं व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य तथा रोगों की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य एनडीआरएफ कार्मिकों को स्वास्थ्य संरक्षण, रोग-निवारण एवं समग्र कल्याण के प्रति जागरूक करना तथा आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को बढ़ावा देना था। एनडीआरएफ के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.