लोहरदगा, अगस्त 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान जिला लोहरदगा के तत्वावधान में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण सप्ताह एवं गुरुदक्षिणा कार्यक्रम अवसर पर स्थानीय सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम योगाभ्यास किया गया एवं उसके बाद जिला प्रभारी एवं मुख्य योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती के द्वारा आयुर्वेद मनीषी आचार्य बालकृष्ण जी के आयुर्वेद क्षेत्र में किये रहे पुरुषार्थ पर विशेष प्रकाश डाला गया।

आयुर्वेद की विशेषताएं जिला प्रभारी ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा विश्व को भारत की दी गई प्रथम चिकित्सा पद्धति है। आयुर्वेद चिकित्सा में कोई जोखिम नहीं होता और यह मनुष्य बीमार ही न पड़े इस सिद्धांत पर आधारित है तथा मनुष्य जीवन को रागरहित बनाता है। उन्होंने कहा वर्तमान में आचा...