आयुर्वेद को पुनर्प्रतिष्ठित करने की जरूरत : संखवार
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वेदोत्पत्ति आयुर्वेद विद्याशाला, रसशास्त्र और आईएमएस बीएचयू में आयुर्वेद संकाय के भैषज्य कल्पना विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी रविवार को समाप्त हुई। अध्यक्षता आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने किया। कहा कि आयुर्वेद भारत की गौरवशाली धरोहर है। इसे पुनर्प्रतिष्ठित करने की आवश्यकता है। हमलोग सदैव विश्वगुरु रहे। आयुर्वेद पुनः वैश्विक नेतृत्व की दिशा में हमारे आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभा सकता है। फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. संजय गुप्त ने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में विशेष और गुणवत्तापरक अनुसंधान की आवश्यकता है। इससे ज्ञान और चिकित्सा क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी। आयोजन अध्यक्ष वैद्य प्रो. नम्रता जोशी ने लोगों का आभार जताया। प्रो. सीवी झा, वैद्य सुशील दुबे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.