हरिद्वार, जनवरी 8 -- उत्तराखंड विवि कर्मचारी महासंघ की बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन हुआ। ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज में गुरुवार को हुई बैठक का मुख्य फोकस कर्मचारियों के हितों की रक्षा, सेवा शर्तों में सुधार, प्रमोशन, वेतन विसंगति का निराकरण पर रहा। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को अब संगठित और मजबूत तरीके से उठाया जाएगा। इसके बाद पदाधिकारियों ने गुरुकुल परिसर और गुरुकुल कांगड़ी सम विवि पहुंचकर वहां के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इसके अगले चरण में संस्कृत विवि बहादराबाद पहुंचकर वहां कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। इस अवसर पर कुलपति से मिलकर कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद किया गया। इस बैठक में महामंत्री प्रशांत ...