फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 20 -- फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में गुरुवार को नवप्रवेशित भावी आयुर्वेद चिकित्सकों का शिष्योपनयन संस्कार विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णावाटिका मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें सभी नए विद्यार्थियों ने आहुतियां अर्पित कर आयुर्वेद चिकित्सा-पथ की पवित्र परंपरा का प्रथम अनुभव किया। विद्यार्थियों को महर्षि चरक शपथ दिलाई गई । कुलाधिपति डॉ अनार सिंह, चेयरपर्सन डॉ अनीता यादव, डीन डॉ अम्बरीष कुमार बाथम, कुलपति डॉ रंगनाथ मिश्र तथा सहायक कुलसचिव हरिओम शुक्ला सहित संकाय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह ने अपने कहा कि शिष्योपनयन संस्कार केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि चिकित्सा जीवन की शुरुआत का पवित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.