हरिद्वार, जून 4 -- उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर की पूर्व छात्रा डॉ. ऐश्वर्या भट्ट के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयन से परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की सीधी भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल करने पर गुरुकुल परिसर में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में निदेशक प्रो. गिर्राज प्रसाद गर्ग ने डॉ. ऐश्वर्या भट्ट का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनकी उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. भट्ट की सफलता न केवल आयुर्वेद विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे आयुर्वेद जगत और देवभूमि की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह पुलिस सेवा में भी उत्कृष्ट कार्य कर समाज और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर डॉ. दीपशिखा, डॉ. विपिन...