आयुर्वेद की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में शल्य चिकित्सा के जनक व आयुर्वेद के महान आचार्य सुश्रुत की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीन डॉ. अंबरीष कुमार बाथम, उप प्राचार्य डॉ. विनायक किन्नाल, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. राकेश भदौरिया एवं डॉ. वीरन्ना मुगदुर ने आचार्य सुश्रुत की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीन डॉ. अंबरीष कुमार बाथम ने कहा कि आचार्य सुश्रुत को विश्व का प्रथम शल्य चिकित्सक माना जाता है। उनके द्वारा रचित सुश्रुत संहिता आज भी चिकित्सा विज्ञान के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से आयुर्वेद की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: आचार्य सुश्रुत थे प्लास्टिक सर्जरी शल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.