गोरखपुर, अप्रैल 21 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता आरोग्य भारती द्वारा आयुर्वेद एवं एविडेंस बेस्ड मेडिसिन के समन्वय विषय पर एक वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जीएस तोमर ने किया। संगोष्ठी कीअध्यक्षता आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह ने की।इस अवसर पर प्रो. तोमर ने कहा कि आयुर्वेद को एविडेंस बेस्ड मेडिसिन के साथ जोड़ने के लिए पारंपरिक ज्ञान का वैज्ञानिक तरीको रैंडमाइज्ड कंट्रोल ट्रायल्स, नेटवर्क फार्माकोलॉजी और फार्माकोकाइनेटिक अध्ययन के माध्यम से सत्यापन आवश्यक है, जिससे उपचार की सुरक्षा और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि यह समन्वय आयुर्जीनोमिक्स अवधारणा को बढ़ावा देता है। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद और एविडेंस बेस्ड मेडिसिन का समन्वय समय की मांग जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.