रिषिकेष, जुलाई 14 -- ऋषिकेश, संवाददाता। हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यमकेश्वर विकासखंड स्थित माला ग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' का भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों व आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी भी ली। परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया。

भ्रमण के दौरान संरक्षण और संवर्धन पर जोर मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी औषधीय वनस्पतियों और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया। कहा कि राज्य की यह प्राकृतिक धरोहर पूरे विश्व के लिए अमूल्य है। इसका संरक्षण...