आयुर्वेद अस्पतालों में आधे दिन ही खुली ओपीडी
हल्द्वानी, जून 11 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर गुरुवार को जिले के 59 राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालयों में आधे दिन ही ओपीडी खुली। मरीजों को सुबह 11 बजे से दो बजे तक परामर्श दिया गया।सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से आयुर्वेद चिकित्सक क्रमबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। पहले चरण में चिकित्सकों ने आठ से 10 जून को काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध करते हुए ओपीडी की। वहीं गुरुवार को आधे दिन के बाद ओपीडी का बहिष्कार किया गया। शुक्रवार को भी आधे दिन तक ही मरीजों को देखा जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह मेहरा ने बताया कि चिकित्सा संवर्ग के लिए विभागीय निदेशक की नियुक्ति, पदोन्नति अवसर बढ़ाने आदि मांगों को शासन के सामने कई बार उठाया है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर आयुर्वेदिक चिकित्सकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.