गंगापार, जून 9 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भारतगंज की ओर से मंगलवार को मांडा क्षेत्र के हंडिया में एक निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजतिलक तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा संचालित शिविर में कुल 95 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधियां प्रदान की गईं। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...