इटावा औरैया, मई 27 -- सैफई। ग्राम पंचायत बर्रा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 67 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जितेंद्र वर्मा के निर्देशन में आयुर्वेद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की प्रभारी डॉ. शालिनी यादव ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और उदर रोग से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में चिकित्सालय कर्मी अशोक यादव का भी सराहनीय योगदान रहा। यह भी पढ़ें- आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 75 लोगों की जांच ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ...