आयुर्वेदिक शिविर ग्रामीणों का हुआ इलाज
गंगापार, मई 23 -- राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हंडिया द्वारा शनिवार को ग्राम रिखीपुर में आयुष आपके द्वार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ नवीन सोनी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में मुख्य रूप से मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर मधुमेह एवं गठिया की स्क्रीनिंग की गई। चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश पाण्डेय एवं डॉ. सुनील दत्त द्विवेदी ने कुल 110 मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं नि:शुल्क दवाइयाँ भी वितरित कीं। शिविर में प्रधान पंकज कुमार यादव, निलेश कुमार, रामलाल, सुनील कुमार पाण्डेय, पंकज कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आयुष आपके द्वार के तहत गांवों में लगे आयुर्वेदिक शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.