आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा पर संगोष्ठी संपन्न
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सौश्रुतम 2026 संपन्न हुई। समापन समारोह में राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एनसीआईएसएम) की अध्यक्ष वैद्य मनीषा कोठेकर और दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी मुख्य अतिथि रहे। एआईआईए के निदेशक प्रो. (वैद्य) पी.के. प्रजापति ने बताया कि इस दौरान एआईआईए और आईआईटी दिल्ली ने शोध एवं नवाचार के लिए अपने समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अगले पांच वर्षों के लिए नवीनीकृत किया। साथ ही आयुषवल्लरी पत्रिका के तीसरे संस्करण, नेत्र रोग्य : सामान्य जानकारी और निवारण पुस्तक और सौश्रुतम 2026 स्मारिका का विमोचन भी किया गया। संगोष्ठी में भारत सहित थाईलैंड, इजराइल, ऑस्ट्रिया, ब्रिटेन, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल और ग्रीस के विशेषज्ञों ने भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.