प्रयागराज, सितम्बर 18 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुष (आयुर्वेद) विभाग के तहत राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों/ चिकित्सालयों में रीडर (उपाचार्य) रचना शरीर के चार पदों का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। आयोग के अनु सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि विज्ञापन के सापेक्ष कुल 43 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 16 सितम्बर को दो सत्र में आयोजित साक्षात्कार में बुलाए गए 23 अभ्यर्थियों में से 12 उपस्थित हुए। साक्षात्कार के बाद कुंवर आधार भटनागर, अरूणेन्द्र कुमार सिंह, टीना सिंघल और अवधेश कुमार के नाम की संस्तुति की गई है। यह भी पढ़ें- चिकित्साधिकारी के 1,052 पदों की परीक्षा योजना जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...