अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या, संवाददाता। कई बीमारियों के रोगी आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज कराने को प्राथमिकता दे रहे है। जिले के 22 आयुर्वेदिक अस्पतालों में इन बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें उदर रोग, चर्म रोग, अर्थराईटिस, शुगर जैसी बीमारियां शामिल है। चिकित्सकों का दावा है कि आयुर्वेदिक दवाएं इन बीमारियों के उपचार में प्रभावी साबित हो रही हैं, जिससे मरीजों का विश्वास आयुर्वेद के प्रति मजबूत हुआ है। जिले के प्रत्येक आयुर्वेदिक अस्पताल में औसतन हर महीने 700 से 1200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। कुछ अस्पतालों में यह संख्या 2000 तक भी पहुंच जाती है। इन मरीजों में बड़ी संख्या उन लोगों की है, जो लंबे समय से एलोपैथिक इलाज के बावजूद राहत नहीं पा सके और अब आयुर्वेद की ओर रुख कर रहे हैं। इसमें विशेष रूप से उदर रोग, चर्म रोग और जोड़ों क...