आयुर्वेदिक दवाइयों के नाम धोखाधड़ी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों को झांसे में लेकर शक्तिवर्धक आयुर्वेदिक दवाइयों के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि विकसित ऑनलाइन प्रतिबिम्ब पोर्टल पर शिकायत मिली थी कि कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शक्तिवर्धक, आयुर्वेदिक अथवा देशी जड़ी-बूटी आधारित दवाओं के आकर्षक विज्ञापन प्रसारित कर रहे है। ग्राहक द्वारा संपर्क करने पर साइबर अपराधी स्वयं को दवा विक्रेता अथवा चिकित्सकीय प्रतिनिधि बताकर विश्वास अर्जित करते थे। दवा भेजने के नाम पर अग्रिम भुगतान अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लेते थे।उसके बाद उनके मोबाइल पर भुगतान का फर्जी बिल भेज देते थे। साइबर क्राइम थाना प्रभारी कर्मवीर ने मामले में अपनी टीम के साथ आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.