गाजीपुर, मई 6 -- भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द, त्वचा रोग और पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को परामर्श दिया गया। डॉ. सोनम दुबे ने आयुर्वेदिक जीवनशैली, संतुलित आहार-विहार और रोगों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू, ओमप्रकाश राय सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.