आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में मरीजों को मिला इलाज
इटावा औरैया, मई 23 -- महेवा। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा आयुष आपके द्वार के अंतर्गत आउटरीच चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन बस्ती महेवा में किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान कुमुद सिंह ने भगवान् धन्वन्तरि के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। शिविर में कुल 68 रोगियों का परीक्षण कर उचित परामर्श एवं आयुर्वेदिक औषधि वितरित की गयी। इनमें 5 विशेष मरीज भी थे उनको विशेष सलाह प्रदान की गयी। अधीक्षक डॉ.अमित गुप्ता ने सभी रोगियों को उनके रोग के अनुसार योगासन और प्राणायाम के बारे में भी विस्तार से बताया।शिविर में पंचायत सचिव अजय, पंचायत सहायक काजल, आंगनवाड़ी कार्यकत्री रेखा तिवारी, सुमित पाल, राजू दुबे, अखिलेश मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आयुर्वेदिक शिविर ग्रामीणों का हुआ इलाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.