इटावा औरैया, मई 24 -- भरथना। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन में धन्वन्तरी आयुर्वेदिक औषधालय, सब्जी मंडी में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आधा सैकड़ा से अधिक मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श लिया। शिविर में खांसी, जुकाम, बुखार, एवं गले की समस्या से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर औषधि वितरित की गई। साथ ही मरीजों के बीपी, शुगर की जांच भी की गई। कार्यक्रम में वैद्य. हरिश्चंद्र शर्मा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. संकल्प दुबे, डॉ. भगवान दास पोरवाल तथा डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान नरेश सिंह वाल्मीकि को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं शीला देवी को फलाहार वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया गया जागरूक आयोजकों ने सभी अतिथियों...