मुरादाबाद, जून 4 -- बाबा लक्ष्मण दास की मणि पर शनिवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा, जिसमें दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। यह बात राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रभारी डॉ ज्योति सिंह ने लक्ष्मण दास की मणि पर राजकीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय निर्माण के लिए उपलब्ध अपनी भूमि पर कही। डॉ ज्योति सिंह डॉक्टर वर्णिका निरीक्षण करने आई जहां पर नगर पालिका परिषद बिलारी द्वारा तारबंदी कराकर उनकी भूमि को सुरक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यहां भवन निर्माण प्रारंभ होगा। इस अवसर पर डॉक्टर वर्णिका ने कहां कि 6 जून को जो निशुल्क कैंप लगाया जाएगा वह नागरिक परिषद बिलारी के अनुरोध पर लगाया जा रहा है। इस कैंप की व्यवस्था नागरिक परिषद बिलारी की ओर से की जाएगी। इस अवसर पर नागरिक परिषद बिलारी के डॉ राकेश रफीक, शकील साबरी, राकेश जैन, राकेश यादव सभास...