हल्द्वानी, जनवरी 29 -- हल्द्वानी। काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भुजियाघाट में शुक्रवार 30 जनवरी को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा। चिकित्सा शिविर कॉलेज परिसर में सुबह 10 से अपराह्न 1 बजे तक होगा। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनय खुल्लर ने बताया कि शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, सीबीसी, ईसीजी, यूरिन की जांच की जाएगी। मरीजों को पंचकर्म की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। मरीजों को मुफ्त दवा बांटी जाएगी। अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर शिविर का फायदा उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.