आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में औषधीय पौधरोपण
बागेश्वर, मई 16 -- बागेश्वर, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेदिक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय परिसर में औषधीय पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हरित एवं स्वस्थ वातावरण बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान अकरकरा, मधुनाशिनी, कपूरवल्ली, तिमूर, शिरीष और गुड़हल समेत विभिन्न औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निशा शर्मा कोहली ने कहा कि आयुर्वेदिक पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- यज्ञोपवीत संस्कार में पर्यावरण संरक्षण को प्रेरित किया में चिकित्सा अधिकारी डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.